Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के डायमंड सिंह ध्रुव ने क्रैक किया UPSC, मिला 623वां रैंक

धमतरी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। UPSC परीक्षा में छत्तीसगढ़ से धमतरी जिले के डीएसपी डायमंड सिंह ध्रुव ने सफलता हासिल करते हुए 623वां रैंक लाया है। अनुसूचित जनजाति कोटे से उन्हें आईपीएस, आईएएस मिल सकता है। रिजल्ट आने के बाद डायमंड को बधाई देने उनके घर में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है।

CGPSC में पहले ही प्रयास में डीएसपी पद पर हुआ चयन

डायमंड सिंह ध्रुव छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं। पुलिस सेवा ज्वाईन करने के बाद भी यूपीएससी की तैयारी करते रहे। आज उनके दोस्तों ने फोन कर जब बधाई दी तो वे आवाक रह गए। धमतरी जिले के ग्राम परसवानी के होनहार युवा डायमंड सिंह ध्रुव का 2024 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही डीएसपी पद पर चयन हुआ। डायमंड सिंह ध्रुव स्वर्गीय बलराम सिंह सूर्यवंशी व शिक्षिका अंबिका सूर्यवंशी के बेटे हैं।

डायमंड ने जेएनयू से की है पढ़ाई

डायमंड बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा शिशु मंदिर मगरलोड से पूरी की और फिर हाई स्कूल की पढ़ाई रेडियंट पब्लिक स्कूल माना रायपुर से की। केवल 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली बार के प्रयास में CGPSC परीक्षा में 13वीं श्रेणी रैंक हासिल किया। डायमंड ने जेएनयू से पढ़ाई की है। दिल्ली में रहकर बिना किसी एकेडमी को जॉइन किए अपनी पढ़ाई जारी रखी। वह पिछले ढाई वर्षों से यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *