प्रोजेक्ट दधीचि- रायपुर जिले में अंगदान को लेकर बढ़ रही जागरूकता, नंदकुमार ने संपूर्ण देहदान का संकल्प कर समाज के लिए बने प्रेरणा स्रोत
अंगदान और देहदान पर नई मिसाल, जिले में अब तक 35 लोगों ने दिखाई राह

डेस्क रिपोर्टर, 29 अगस्त 2025/ वास्तविक में जीते जी तो हम कुछ नहीं कर सकते इस मरणोपरांत अपना देह किसी के काम आ सके इस आशा के साथ शिक्षा विभाग के संकुल समन्वयक नंदकुमार ध्रुव ने “प्रोजेक्ट दधीचि” के अंतर्गत संपूर्ण देहदान का संकल्प लेकर समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में प्रोजेक्ट दधीचि का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत आमजन आगे आकर अपनी भागीदारी दे रहे है। आज कलेक्टर गौरव सिंह ने नंदकुमार को इस मानवीय निर्णय के लिए शॉल तथा प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

उन्होंने कि “मैंने महापुरुषों की किताब पढ़कर जाना की वास्तविक में जीते जी अगर हम कुछ नहीं कर सके तो कम से कम मरणोपरांत अपना देहदान कर किसी के नई जीवन के दरवाजे खोल सके, किसी के काम आ सके इस मंशा से मैंने आज अपने संपूर्ण देहदान का संकल्प लिया है।”
कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट दधीचि अब तक 35 लोग अंगदान एवं देहदान के माध्यम से जीवनदान का प्रतीक बन चुके हैं। इसका उद्देश्य समाज में अंगदान और देहदान को लेकर जागरूकता फैलाना और भ्रांतियों को दूर करना है। कलेक्टर सिंह ने आमजनों से अपील की कि वे भी इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाएं और जरूरतमंदों के लिए जीवन की नई उम्मीद बनें।
इस मौके पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
