Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई, शास्त्री मार्केट रायपुर में नापतौल विभाग का आकस्मिक निरीक्षण

रायपुर। कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार शास्त्री मार्केट रायपुर में नापतौल विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

उक्त कार्यवाही नियंत्रक डॉ. देवेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 6 प्रकरण दर्ज कर कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विभागीय अधिकारियों ने अन्य व्यापारियों को समय पर बाट-माप का सत्यापन एवं मुद्रांकन कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की आकस्मिक निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कार्रवाई के समय सहायक नियंत्रक आर.एस सोरी, निरीक्षक उमेश्वरी जांगड़े, निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *