Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Breaking Newsछत्तीसगढ़

शासकीय अधिकारी, कर्मचारी खास अंदाज में मना रहे जन्मदिन, ईई आनंद कुमार ने बच्चों तथा वृद्धा आश्रम में बांटी खुशियां

एक माह का राशन भी किया दान, कहा ये अविस्मरणीय पल था!

डेस्क रिपोर्टर, 07 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में रायपुर जिले में संचालित अभिनव योजना “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” के अंतर्गत एक और प्रेरणादायक एवं भावनात्मक आयोजन हुआ।

महानदी जलाशय परियोजना फेज-2 डिवीजन रायपुर के कार्यपालन अभियंता श्री आनंद कुमार निकोशे ने अपने जन्मदिवस को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के आश्रम एवं वृद्धा आश्रम रायपुर में केक काटकर तथा फल एवं बिस्किट खिलाकर खुशियां बांटी। उन्होंने वृद्धा आश्रम में एक माह का राशन जिसमें दाल, चावल, आटा, तेल, नमक, हल्दी, मिर्ची आदि आवश्यक सामग्री शामिल थी, दान स्वरूप भेंट किया।

इस अवसर पर श्री निकोशे ने कहा, “बच्चों और वृद्धजनों के साथ समय बिताना मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। इनकी मुस्कान ने मेरे जन्मदिन को और भी खास बना दिया। समाज के साथ खुशियां बांटना आत्मिक संतुष्टि प्रदान करता है।”

 

उल्लेखनीय है कि “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” के तहत रायपुर जिला प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर एसएमएस के माध्यम से शुभकामना संदेश भेजे जाते हैं तथा उन्हें नजदीकी आंगनबाड़ी या विद्यालय में बच्चों और जरूरतमंदों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *