Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

सदन में उठा नक्सलियों के सरेंडर और नक्सल पुनर्वास का मुद्दा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन नक्सलियों के सरेंडर और नक्सल पुनर्वास का मुद्दा उठा. कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के सवालों का गृह मंत्री विजय शर्मा ने आंकड़ों के साथ जवाब दिया.

कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने सवाल किया कि नक्सल पुनर्वास नीति क्या है? 2023 से अब तक अब तक कितने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया? इनामी नक्सलियों में से किन-किन को राशि दी गई कितनी देना बाकी है?

इस पर जवाब देते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में बताया कि 9 फरवरी 2026 तक 1496 इनामी नक्सलियों को मिलाकर कुल 2937 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

उन्होंने बताया कि पुनर्वास नीति के तहत अब तक प्रारंभिक राशि के तौर पर नक्सलियों को 5 करोड़ 64 लाख रुपए दी गई है. ईनाम की 49 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि दिया जाना शेष है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को राशि दे रहे हैं, जिसे 3 साल बाद वे बैंक से पैसे निकाल सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *