छत्तीसगढ़
मानवता की मिसाल: स्व. संतोष यादव ने मरणोपरांत दान की आंखें और स्किन

रायपुर। प्रोजेक्ट दधीचि के तहत स्व. संतोष यादव के मरणोपरांत उनकी धर्मपत्नी सुरुज बाई यादव की सहमति से आंखें एवं स्किन दान की गई।
रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल पहुंचकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सुरुज बाई को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके इस मानवीय निर्णय की सराहना की तथा आर्थिक सहायता राशि के रूप में 21 हजार का चेक सौंपा।
इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे, सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी सहित अस्पताल के स्टॉफ उपस्थित रहे।
