Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नवजात के स्वागत में माताओं को फलदार पौधे की भेंट, प्रोजेक्ट ग्रीन पालना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की पहल

5 फलदार पौधे- आम, अमरूद, जामुन, पपीता और मुनगा दिए जा रहे हैं।

डेस्क रिपोर्टर, 03 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन रायपुर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे प्रोजेक्ट “ग्रीन पालना अभियान” इस अनूठी पहल के अंतर्गत, सरकारी अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को 5 फलदार पौधों :- आम, अमरूद, जामुन, पपीता और मुनगा दिया जा रहा है।

 

इस अभियान के तहत एमसीएच कालीबाड़ी 11, आरंग ब्लॉक 01, धरसीवां ब्लॉक 04, अभनपुर 03 तिल्दा 02, मेडिकल कॉलेज 03, एम्स रायपुर 09, मंदिर हसौद 01।

 

कुल 34 प्रसूताओं को 170 पौधे भेंट किए गए।

यह पहल न केवल नवजात शिशु के जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *