Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

धान की अंतर राशि पर सियासत : CM के सलाहकार पंकज झा का भूपेश बघेल पर तंज, कहा-

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों को होली पर्व से पहले धान की अंतर राशि के एकमुश्त भुगतान के बाद सियासत शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर रविवार को पोस्ट जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है. उन्होंने भूपेश बघेल को इस योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी बताया है.

सबसे बड़े लाभार्थियों में शीर्ष पर पूर्व CM भूपेश बघेल : पंकज झा

मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा ने अपने पोस्ट में लिखा कि हम जिसे सुशासन कहते हैं, उसका आशय होता है ऐसा शासन जो किसी से भी भेदभाव न करे. समर्थक-विरोधी, जात-धर्म आदि किसी भी आधार पर अंतर किए बिना सबको न्याय सुलभ कराये, किसी कथित ‘न्याय योजना’ का एहसान जताए बिना. कल विष्णुदेव साय की सरकार ने किसानों को धान के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया है. आश्चर्य होगा आपको जान कर कि इस योजना के सबसे बड़े लाभार्थियों में शीर्ष पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं. इतने बड़े लाभार्थी जितना वे स्वयं मुख्यमंत्री होने के बावजूद ‘पक्के में’ न हो पाये थे. अर्थात् उन्हें स्वयं भी ‘न्याय’ भाजपा सरकार में ही अधिक मिल पाया.

सलाहकार पंकज झा ने आगे कहा कि स्वयं की सरकार में तो भूपेश बघेल टुकड़ों में ही किसी तरह ले पाते थे, वह भी ढोल पीट-पीट कर. जब-जब राहुल गांधी के परिवार से कोई वसूली करने आता था, तब स्वयं को भी ले लेने का आदेश जारी होता था. ठीक है कि ‘कच्चे में’ तब उन्हें इतना मिल जाता रहा होगा कि फिर ऐसे पचीस-पचास लाख की आवश्यकता नहीं होती होगी उन्हें. पर अभी तो होली के मौके पर इतनी बड़ी करमुक्त राशि एकमुश्त मिल जाने पर उन्हें भाजपा सरकार के प्रति कृतज्ञ होना ही चाहिए.

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से बाहर के जो मित्र यह पोस्ट पढ़ पाये होंगे, उन्हें बता दें कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक कीमत पर प्रति क्विंटल 21 क्विंटल धान खरीदती है. केंद्र द्वारा तय समर्थन मूल्य तो तुरंत ही मिल जाता है यहाँ किसानों को, शेष बची रकम को अलग योजना बना कर सायजी की सरकार एकमुश्त दे देती है. यह बची हुई रकम कांग्रेस के समय चार-चार टुकड़ों में देती थी किसी तरह जैसा ऊपर बताया गया है. कीमत भी आज से 25 प्रतिशत कम. अंत में तो खैर कुछ किश्त डकार ही लिया था इनकी सरकार ने. खैर.

आगे कहा कि भाजपा सरकार ने होली से ऐन पहले कल किसानों के खाते में एकमुश्त 10 हजार करोड़ से अधिक की रकम किसानों के खाते में डाली. इस रकम का बड़ा लाभार्थी बिना किसी भेदभाव के बघेल समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता भी हुए. भूपेश को परिवार समेत कितना मिला, यह आप इस पोस्ट में देख सकते हैं. पैसे लेने के बावजूद इंडियन नेशनल कांग्रेस तो धन्यवाद देगी नहीं. मैं ही भूपेश बघेल समेत सभी लाभार्थियों की तरफ से भाजपा सरकार का अभिनंदन कर लेता हूं. बधाई देता हूं. सुशासन की सरकार हो तो ऐसी. सही कह रहा न?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *