Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
मध्य प्रदेश

महिंद्रा XEV 9e में सफर करेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, काफिले में शामिल हुई EV

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम के काफिले में इलेक्ट्रिक कार शामिल होंगे। पेट्रोलियम पदार्थ बचाने के लिए काफिले में ई-कार शामिल करने का निर्णय लिया है। आज शाम को पहली बार मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक कार में सफर कर सकते हैं।

सीएम डॉ मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे। मुख्यमंत्री के काफिले के लिए महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा XEV 9e खरीदी गई है। यह गाड़ी एक बार चार्ज करने पर करीब 500 किमी चलेगी। पेट्रोलियम पदार्थ बचाने के लिए यह फैसला लिया है।

विकसित भारत वाली ई-कार में सफर

सीएम डॉ मोहन यादव आज शाम को पहली बार इस कार में सफर कर सकते हैं। मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी कार में सफर करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि सीएम की नई इलेक्ट्रिक कार को नंबर MP 02 VB 2047 मिला है। इसमें VB का मतलब विकसित भारत और 2047 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दर्शाता है। इस नंबर के जरिए पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के लक्ष्य का संदेश देने की कोशिश की गई है।

पीएम मोदी ने की थी ये अपील

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने बीते महीने तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से कई अपील की थी। उन्होंने कहा था कि एक साल तक सोना न खरीदे। पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें और ‘वर्क फ्रॉम होम’ करें। फर्टिलाइजर के बजाय प्राकृतिक खेती पर शिफ्ट हो। एक साल के लिए विदेश यात्रा टालने की बात कही थी। खाने का तेल कम खाने का भी आग्रह किया था।

प्रधानमंत्री की अपील पर अमल कर रहे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने गाइडलाइन भी बनाई है। सीएम डॉ. मोहन यादव वो सब उपाय कर रहे हैं, जिससे देश के लिए डॉलर बचे और देश की विदेश पर निर्भरता कम हो। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का सबको पालन करना चाहिए। यह देश हित में है। देश को मजबूत स्थिति में लाना है तो जीवन पद्धति में अनुशासन और परिवर्तन लाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *