Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

रायपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार, 7 साल पुराने मामले में स्थायी वारंट पर भेजा गया जेल

रायपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 2019 के एक पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गई है। गिरफ्तार होने के बाद रोहित तोमर को जेल भेजा गया है।

रोहित तोमर और उनके भाई वीरेंद्र तोमर पर राजधानी में मारपीट, वसूली, दुष्कर्म और हत्या जैसे करीब दो दर्जन गंभीर अपराध दर्ज हैं। 2013 के हत्या के मामले में दोनों भाइयों की हाईकोर्ट में रिव्यू पिटीशन खारिज हो चुकी है। इसके अलावा, लगातार मिल रही सूदखोरी की शिकायतों के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने रोहित और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए थे। इस दौरान दोनों भाई फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि रोहित तोमर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हालांकि, इस बीच रोहित को सुप्रीम कोर्ट से जमानत भी मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *