Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Breaking Newsछत्तीसगढ़लाइफ स्टाइल

हर घर तिरंगा- गांव-गांव तथा वार्डों में निकल रही रैली

स्कूली बच्चें घरों में तिरंगा फहराने कर रहे अपील

डेस्क रिपोर्टर, 12 अगस्त 2025/ जिला रायपुर में हर घर तिरंगा अभियान 2025 की शुरूआत हो गई है। जिले में तिरंगा कैनवास हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत कलेक्टोरेट, नगर निगम, जिला पंचायत और कला केन्द्र में तिरंगे झंडे वाले कैनवास रखें जाएंगे जिसमें आमजनता से हस्ताक्षर करने का आग्रह किया जाएगा। कला केन्द्र में तिरंगा संगीत का कार्यक्रम कल 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज के थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जा रही है। साथ ही इस पर निबंध प्रतियोगिता व्याख्यान माला का आयोजन किया जा रहा है। स्कूली बच्चे आम जनता और अपने पालकों से घर पर तिरंगा फहराने का अपील कर रहे है।

हर घर तिरंगा अभियान “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर आधारित हैं। इसके अंतर्गत कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के गांव और शहर के विभिन्न वार्डों में तिरंगा का वितरण किया जा रहा है आम नागरिकों से घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह किया जा रहा है। साथ ही रैली भी निकाली जा रही है। गांव में स्वच्छता की शपथ भी ली जा रही है। इस अभियान के तहत जिले गांव गांव में लोग उत्साह पूर्वक तिरंगा फहरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *