Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, व्यापारी घायल, निजी अस्पताल में इलाज जारी

कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के भारतमाला मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद फिल्मी अंदाज में बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कोरबा के व्यापारी घायल हुए हैं। वहीं वाहन चालक की जान बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार महिंद्रा बोलेरो न्यूओ (वाहन क्रमांक CG 12 BJ 8333) में कोरबा के सीतामणी मुख्य मार्ग निवासी गौरव अग्रवाल सवार थे। वे स्वयं वाहन चला रहे थे और बिलासपुर से कोरबा वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

हादसे में घायल गौरव अग्रवाल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाने में पदस्थ एएसआई कृपा शंकर दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और घायल का हालचाल लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *