Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Breaking Newsछत्तीसगढ़

रायपुर जिले के नवाचारों से जुड़ेगा सुजुुकी फाउंडेशन, सुजुकी मोटर कॉर्पाेरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से की मुलाकात

जिला प्रशासन के नवाचारों की सराहना, महिला सशक्तिकरण और दिव्यांग बच्चों के प्रयासों को बताया प्रेरणादायी

रायपुर, डेस्क रिपोर्टर/ जापान की प्रतिष्ठित कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पाेरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने आज रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट, विशेष रूप से “प्रोजेक्ट पिंक दीदी” एवं “प्रोजेक्ट रचना” की सराहना की। प्रतिनिधि मंडल में सुजुकी कम्पनी की वेन्चर नेक्स्ट भारत के डायरेक्टर साइतो सान, मिनोरी एवं केईची सान शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने प्रोजेक्ट अजा की हितग्राही सुश्री नागेश्वरी के यहां जाकर प्रोजेक्ट का किया अवलोकन।

कलेक्टर ने उन्हें प्रोजेक्ट रचना में बनाए गए कम्प्यूटर एवं पानी बॉटल कव्हर भेंट की, साथ ही उनका शॉल एवं डोकरा आर्ट से सम्मान किया।

 

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि जिले में संचालित “प्रोजेक्ट पिंक दीदी” से जिले की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं इस प्रोजेक्ट के तहत उन्हें 30 से अधिक ऑटो दिए गए हैं जो नवा रायपुर में आवागमन का अच्छा साधन हैं और साथ ही महिलाएं प्रति माह करीब 30 हजार रुपये से अधिक आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। “प्रोजेक्ट रचना” की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इससे हमारे अनुपयोगी फ्लैक्स एवं होर्डिंग के मटेरियल का उपयोग कर दैनन्दिनी उपयोग की वस्तुएं बनाई जा रहीं हैं।

प्रतिनिधि मंडल को जिले में संचालित कला केंद्र की गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस केंद्र के माध्यम से बच्चों को ड्रॉइंग, पेंटिंग, डांस, सिंगिंग सहित विभिन्न रचनात्मक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिल रहा है। इसके अतिरिक्त “प्रोजेक्ट दिव्यधुन” के अंतर्गत जिले के 10 दिव्यांग बच्चों द्वारा संगीत प्रस्तुतियां दी जा रहीं हैं।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एवं मानिक्त्सू के डायरेक्टर श्री बिरेन साहू भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *