Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार, 20.35 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद। जिले में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागबाहरा पुलिस ने ग्राम घुचापाली स्थित चंडी मंदिर के पीछे जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 4 आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से 3 लाख 60 हजार 100 रुपए कैश सहित कुल 20 लाख 35 हजार 100 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने बताया कि 13 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घुचापाली चंडी मंदिर के पीछे जंगल में कुछ लोग 52 पत्ती ताश पर पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस की एक टीम रात में मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कई जुआरी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने 12 जुआरियों को मौके से पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान जुआरियों के कब्जे से 3 लाख 60 हजार 100 रुपए कैश, 52 पत्ती ताश, 14 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल, 2 कार एवं एक सीएफएल बल्ब बरामद किया गया। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 20 लाख 35 हजार 100 रुपये आंका गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112 (छोटे संगठित अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *