Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

विधानसभा में गूंजा घुमंतू पशुओं का मुद्दा, मंत्री ने बताया, प्रदेश में 1.84 लाख से अधिक घुमंतु पशु, गौधाम में 620 पशु…

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक कुंवर सिंह निषाद ने राज्य में घुमंतू पशुओं के रख-रखाव और संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का मुद्दा उठाया. मंत्री द्वारा दी गई जानकारी को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग गौमाता के नाम से वोट मांगा है, तो उन्हें राष्ट्रमाता घोषित कर दिया जाना चाहिए.

दरअसल, विधायक कुंवर सिंह निषाद ने प्रश्नकाल में सवाल किया कि घुमंतू पशुओं के रख-रखाव संरक्षण के लिए राज्य में कौन-कौन सी योजना चल रही है. मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि पशुधन विभाग से जो योजना चल रही है, उसमें आदर्श गोधाम, गोकुल धाम गौ अभ्यारण योजना है. विधायक ने इस पर सवाल किया कि कितने पशुओं का रख-रखाव योजना के माध्यम से हो रहा है. इस पर मंत्री ने कहा कि गोधाम योजना के तहत 620 पशुओं के संरक्षण ओर व्यवस्थाओं के लिए इतंजाम किया गया है. कई सारे जगह में कार्य प्रक्रियाधीन हैं, उसे जल्द चालू करेंगे.

इस पर विधायक ने सवाल किया कि 620 पशुओं के चारा-पानी की व्यवस्था सरकार कर रहा है, या कोई और कर रहा है? इस पर मंत्री ने बताया कि 36 गोठानों में गौधाम की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई गई है. जब राशि पंजीकृत संस्थाओं को दिया जाता है, तो वो उसका सही उपयोग किया जाता है. इस पर विधायक ने स्वीकृत राशि निरंक होने की जानकारी दी. मंत्री ने स्पष्ट किया कि 36 गोठानों में पशुओं को रखने का व्यवस्था करेंगे. केवल आरोप लगाने से नहीं होता. प्रदेश में घुमंतू आवारा पशुओं को भी हम संरक्षित रखने का कार्य कर रहे हैं.

विधायक ने सवाल किया कि ये गोठान कहां-कहां संचालित हैं. मंत्री ने बताया कि दो गोठान तखतपुर-बिलासपुर और साजा-बेमेतरा में संचालित हैं. और राजपुर-मरवाही में. इस तरह से 11 जगह गोठान खुले हैं, और 3 जगह संचालित हैं. विधायक ने इस पर सवाल किया कि संचालित करने के लिए अभी ठोस कार्य योजना नहीं है? मंत्री ने बताया कि जितने भी घुमंतू पशु हैं, वह नगरीय क्षेत्र में है, और हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में अलग है. रख-रखाव हमारा काम नहीं है संरक्षण से संबंधित कार्य है हमारा.

इसके पहले विधायक पुन्नू लाल मोहले ने आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम से विधानसभा क्षेत्र मुंगेली में किसानों को फसल उत्पादन, संरक्षण प्रौद्योगिकी, फसल प्रणाली आधारित प्रदर्शनी फसलों की किस्म प्रमाणित बीजों के उत्पादन और वितरण पोषक तत्व की प्रबंधन तकनीक उन्नत कृषि उपकरण पर व्यय राशि का ब्यौरा मांगा.

मंत्री नेताम ने कहा कि मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में सम्मिलित विकासखंड मुंगेली और पथरिया में 2023 से 26 तक किसानों को फसल उत्पादन और संरक्षण प्रौद्योगिकी फसल प्रणाली आधारित प्रदर्शनी फसलों की नई किस्म के प्रमाणित बीजों के उत्पादन और एकीकृत पोषक तत्व कीट प्रबंधन तकनीक की कीमत कृषि उपकरण संसाधन, संरक्षण मशीन जल विभाग द्वारा उपलब्ध किये जाने की बात कही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *