Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Breaking NewsUncategorized

नीट परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

डेस्क रिपोर्टर, रायपुर, 18 जून 2026/  आगामी नीट परीक्षा की तैयारियों का लगातार जायजा लेते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बीपी पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, राजा तालाब तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मोवा, निवेदिता स्कूल का निरीक्षण किया।

 

बीपी पुजारी स्कूल में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग शेड के भीतर कराई जाए, ताकि धूप अथवा बारिश की स्थिति में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश देने तथा बालिकाओं की फ्रिस्किंग के लिए पृथक एनक्लोजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र में पेयजल, शौचालय, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

 

इसके बाद कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मोवा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को पार्किंग एवं परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अभिभावकों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, यातायात के सुचारू संचालन तथा अभ्यर्थियों के सहज आवागमन को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

 

निरीक्षण के दौरान डीसीपी मयंक गुर्जर, अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर तथा डिप्टी कलेक्टर उपेंद्र किंडो उपस्थित रहे।

 

कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *