Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

दिव्यांगजनों को मिली नई राह: मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल से बने आत्मनिर्भर

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टर कक्ष में ग्राम भानसोज, विकासखंड आरंग के मिलाप दास मानिकपुरी एवं ग्राम छटेरा, विकासखंड आरंग के बंशी लाल साहू को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान की।

दोनों हितग्राही 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं और लंबे समय से दैनिक कार्यों एवं आवागमन में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। कलेक्टर डॉ. सिंह के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत दोनों हितग्राहियों को बैटरी चालित ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

ट्रायसाइकिल प्राप्त होने के बाद श्री मानिकपुरी एवं श्री साहू ने कहा कि, “अब वे अपने रोजमर्रा के काम खुद कर सकते हैं। पहले जहां उन्हें कहीं जाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब वे स्वतंत्र रूप से कहीं भी आ-जा सकते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास एवं आत्मसम्मान बढ़ा है।”

यह पहल शासन की संवेदनशीलता एवं दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक अरविंद गेडाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *