Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले कार्यालय छोड़ने का कोई आदेश नहीं, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण

रायपुर। राज्य सरकार ने रमजान के दौरान शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने संबंधी खबरों को निराधार बताया है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में कोई आदेश या निर्देश जारी नहीं किया गया है।

संयुक्त सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मीडिया एवं सोशल मीडिया में इस प्रकार की खबरें प्रसारित हो रही है, जबकि विभाग की ओर से ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अतः प्रसारित समाचार आधारहीन एवं भ्रामक है। उल्लेखनीय है कि राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज ने बयान जारी कर रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को समय से एक घंटा पहले छुट्टी दिए जाने के आदेश की पुष्टि की थी और इसकी सराहना की थी।

सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए डॉ. सलीम राज ने इसे सराहनीय कदम बताया था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सभी जाति, धर्म, पंथ और समाज की आस्था का सम्मान किया जा रहा है। यह निर्णय सामाजिक सद्भाव और धार्मिक संवेदनशीलता का परिचायक है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की सोच का ही प्रतिबिंब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *