Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

यातायात सुधार के लिए कलेक्टर, निगम आयुक्त व ट्रैफिक डीसीपी सड़कों पर उतरे, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और ट्रैफिक डीसीपी टिकरापारा एवं संतोषी नगर क्षेत्र के सड़कों पर पैदल निकले। उन्होंने दुकानदारों को सड़कों के बाहर रखें सामानों को अंदर रखने कहा। साथ ही बार-बार ऐसी स्थिति पाए जाने पर जुर्माना लिए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि यह आपका मोहल्ला है, आपकी सड़कें है, जिसमें जितनी व्यवस्थित रखेंगे उतनी आप को और आमजनों को आवागमन में सुविधा होगी।

इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, ट्रैफिक डीसीपी विकास कुमार एवं एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *