Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी विभाग लोक सेवा गारंटी अधिनियम का पालन करें, इसका पालन नहीं करने पर संबंधित विभाग पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द सभी आरबीसी 6(4) के प्रकरणों का निराकरण करें एवं अविवादित खाता विभाजन, नामांतरण के दर्ज मामलों पर भी जल्द कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत हर विभाग को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि विभाग अपनी एक टीम बनाएं और अपने आस-पास स्थित पौधों के कांक्रीट या जालीदार घेराव को हटाएं, जिससे पौधों को नया जीवन मिल सके।

उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे, बकेटिंग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर आईडी सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, डीएफओ पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर एवं एडीएम उमाशंकर बंदे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *