Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारी बने IAS, DOPT से आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इसके तहत अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव कुमार पांडे को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, ये नियुक्तियां वर्ष 2025 की चयन सूची के तहत की गई हैं। यह सूची 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के आधार पर तैयार की गई है। अधिकारियों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *