Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

फील्ड पर उतरे कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह , गलियों में घूमकर मकान के नंबरिंग का किया निरीक्षण

रायुपर।  प्रदेश में चल रहे जनगणना कार्य की शुरूआत हो चुकी है। मकानों में नंबरिंग की जा चुकी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आज इसका जायज़ा लेने राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में गए। उनके साथ निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंदकुमार चौबे भी मौजूद थे। कलेक्टर डॉ. सिंह ने मकानों में किए गए नंबरिंग का अवलोकन किया और नागरिकों से जनगणना कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि जनगणना कार्य शुरू हो चुकी है जिसमें 17 अप्रैल से 01 मई तक स्व-गणना की जाएगी एवं 02 मई से 31 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा, जिसमें आमजनों से कुल 33 प्रश्नों का जवाब मांगा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *