Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Uncategorized

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, सेंट्रल बैंक कार्यालय में लगी आग पर समय रहते पाया गया काबू!

कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्थिति सामान्य, कोई जनहानि नहीं

डेस्क रिपोर्टर, रायपुर 06 जून 2026

 

राजधानी रायपुर के जयस्तम्भ चौक स्थित बॉम्बे मार्केट में संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल कार्यालय में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह घटनास्थल पहुंचे और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि समय रहते आग बुझा लिए जाने से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों तथा भवन एवं दस्तावेजों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

बचाव एवं राहत कार्य में एसडीएम नंद कुमार चौबे, जिला सेनानी नगर सेना पुष्पराज सिंह, तहसीलदार राममूर्ति दीवान सहित प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी सक्रिय रूप से जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *