Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, जोन 10 ने देवपुरी में 1 एकड़ भूमि पर बनी अवैध सड़क को थ्री-डी मशीन से काटा

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के नेतृत्व में जिले में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 10 द्वारा देवपुरी स्थित वर्धमान नगर के पीछे लगभग 1 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कारगर रोक लगाई गई।

जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा द्वारा नगर निवेश विभाग की टीम ने कार्यपालन अभियंता गजाराम कँवर, सहायक अभियंता सुशील अहीर, उपअभियंता नवीन वर्मा और मनोज साहू की उपस्थिति में कार्रवाई की। टीम ने अवैध प्लाटिंग स्थल पर निर्मित अवैध मुरुम रोड को थ्री-डी मशीन की सहायता से तत्काल काट दिया। साथ ही मौके से भवन निर्माण सामग्री को भी जब्त करने की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *