Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

15 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए भाजपा ने की प्रभारी-सह प्रभारियों की नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने आगामी महीनों में 15 नगरीय निकायो के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियो की नियुक्ति कर दी है। इनमें संगठन से जुडे़ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर और पार्षद शामिल है। हर निकायो में एक प्रभारी और दो सह प्रभारी मिलाकर कुल 45 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है।

इन 15 निकायो में 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत शामिल है। इनमें से ज्यादातर जगहों में कांग्रेस काबिज है, जहां जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *