Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
Uncategorized

छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) के माध्यम से की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभाग ने आवेदन और परीक्षा की संभावित तिथियां भी जारी कर दी है।

जारी विज्ञापन के मुताबिक संविदा के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक सुधार का मौका दिया जाएगा।

विभाग के अनुसार भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच रखी गई है। परीक्षा विभिन्न पालियों में आयोजित की जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावित तिथि बताई गई है। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *