Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
Uncategorized

महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर को भारत लाने पर CM साय ने CBI को दिया धन्यवाद, कहा- जो दोषी होंगे, उन्हें मिलेगी सजा

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने CBI और केंद्रीय एजेंसियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विदेश में मौजूद सौरभ चंद्राकर को देश में लाया गया है। अब CBI उससे पूछताछ करेगी और महादेव सट्टा एप में शामिल दोषियों को दंडित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “हम CBI और केंद्रीय एजेंसी को धन्यवाद करना चाहेंगे कि महादेव सट्टा एप का मुख्य अपराधी सौरभ चंद्राकर, जो विदेश में था, उसको देश में लाया गया है। अब CBI उससे पूछताछ करेगी और जो भी महादेव सट्टा एप में शामिल दोषीदार है, वो दंडित होंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *