Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
Breaking Newsछत्तीसगढ़स्वास्थ्य

प्रशासन बना महिलाओं के स्वास्थ्य का साथी: ‘प्रोजेक्ट अभया, 1400+ महिला कर्मचारियों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य तथा कैंसर जांच का लाभ

कैंसर की शुरुआती पहचान और बेहतर स्वास्थ्य पर प्रशासन का फोकस-कलेक्टर

डेस्क रिपोर्टर, रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ‘प्रोजेक्ट छांव’ के अंतर्गत ‘प्रोजेक्ट अभया’ का शुभारंभ किया गया। इसके तहत आज सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य एवं कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 1400 से अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष संचालनालय के डायरेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न वर्गों तक लाभ पहुंचाने के लिए नवाचार किए जा रहे हैं। ‘प्रोजेक्ट अभया’ उसी का उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि माताएं और बहनें घर एवं कार्यालय के काम में व्यस्त रहने के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पातीं। इसी को ध्यान में रखकर 40 वर्ष से अधिक की शासकीय महिला कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए ब्रेस्ट कैंसर, ओरल और सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी का समय पर पता चलना बहुत जरूरी है। कैंसर जैसी बीमारी का जितना जल्दी पता चलेगा, उतना ही इलाज आसान होगा। महिलाओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर जांच कराएं और स्वस्थ रहें।

 

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट अभया’ के माध्यम से 40 वर्ष से अधिक की महिलाओं का ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क स्क्रीनिंग की जा रही है। यह शिविर आगामी दिनों में जिले के सभी ब्लॉकों में भी लगाया जाएगा, ताकि सभी शासकीय महिला कर्मचारियों की जांच हो सके।

उन्होंने कहा कि महिलाएं अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के कारण अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं। समय से पहले बीमारी का पता चलने पर उसका इलाज कराना आसान हो जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘प्रोजेक्ट सहारा’ कार्यक्रम में जिला प्रशासन के नवाचारों की सराहना की थी।

कलेक्टर ने सभी को स्वस्थ रहने और शासकीय कार्यों में बेहतर योगदान देने की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई भी दी।

 

नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की निःशुल्क जांच एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सराहनीय पहल है।

 

जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि शासकीय कर्मचारी हमेशा कार्य को प्राथमिकता देते हैं। इसी को देखते हुए ‘प्रोजेक्ट छांव’ के बाद अब “प्रोजेक्ट अभया” शुरू किया गया है। आने वाले समय में इसका विस्तार ब्लॉक स्तर तक किया जाएगा।

शिविर में मैमोग्राफी, पैप स्मीयर, सोनोग्राफी, टीबी जांच, बोन डेंसिटी, ईसीजी, इको, ब्लड टेस्ट, RFT, LFT, Vitamin D3, B12, HbA1c, शुगर सहित अन्य जांचें की गईं।

ओपीडी में शिशु रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, कैंसर रोग, मेडिसिन, किडनी, न्यूरोलॉजी, मेंटल हेल्थ, गैस्ट्रो, स्त्री रोग, कान, नाक, गला, कार्डियोलॉजी, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, BMD टेस्ट, अस्थि रोग, प्रधानमंत्री डायलिसिस योजना आदि के विशेषज्ञों ने परामर्श दिया।

निजी अस्पतालों एवं जिला अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्टाफ ने सेवाएं दीं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

 

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर, सीएमएचओ  मिथिलेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *