Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

जल संसाधन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। राज्य शासन ने जल संसाधन विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए मुख्य अभियंता जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर के पद पर पदस्थ जितेन्द्र कुमार नेताम को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का प्रभार दिया गया है।

नेताम अब अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रमुख अभियंता के पद का कार्यभार भी संभालेंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस प्रशासनिक निर्णय को जल संसाधन विभाग के संचालन और विभिन्न परियोजनाओं के समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *