Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

दिल्ली से लौटे भूपेश बघेल, वंदेमातरम को लेकर अमित शाह और सीएम साय को दी चुनौती

रायपुर। दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वंदेमातरम को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वंदेमातरम के दो पद गाने का निर्णय लिया है। बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि वे वंदेमातरम का पूरा गीत गाकर सुना दें। भाजपा और आरएसएस के नेता इस बात का एक उदाहरण दें कि वंदेमातरम गाते हुए उनके किसी नेता ने लाठियां या गोलियां खाई हों।

भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा या आरएसएस के लोग ऐसा उदाहरण बताएं, जब वंदेमातरम गाने के कारण उनके किसी नेता ने आंदोलन में लाठी खाई हो या जेल गया हो। आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि संघ के पास अब अवसर है। आरएसएस की प्रार्थना में गाए जाने वाले “नमस्ते सदा वत्सले” की जगह वंदेमातरम गाना शुरू कर देना चाहिए। पूर्व सीएम ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वंदेमातरम कौन गाता था और लाठियां कौन खाता था, यह इतिहास में दर्ज है। आंदोलन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता लाठियां खाते थे और जेल जाते थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए हैं। पहला देश के छात्रों के साथ अन्याय हुआ है। वे जो मांग कर रहे हैं चाहे उनकी नौकरी का हो इसका कांग्रेस समर्थन करती है। जो अयोध्या में शीला पूजन से लेकर चढ़ाव चोरी तक मामले हैं उस पर लीपापोती किया जा रहा है। चाहे केंद्र की  सरकार हो या राज्य की सरकार, सब इस मामले को दबाने में लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मंदिर बना और प्रधानमंत्री सारा श्रेय खुद ले रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद ट्रस्ट बनाने और उसमें कौन कौन व्यक्ति होगा प्रधानमंत्री कार्यालय से सब हुआ।

बघेल ने कहा, चढ़ावा चोरी मामले में लोकसभा में चर्चा करने से सरकार डर रही है, अब कह रहे हैं राज्य का मामला है। यह मामला देश का है सिर्फ राज्य का नहीं है। चढ़वा की चोरी हुई है। निर्माण कार्य में भी 40% कमीशन लिया गया है। इसी मामले को लेकर पूरे देश में घर-घर तक यह बात पहुंचाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, अरुणाचल प्रदेश में जिस प्रकार से घुसपैठ हुआ है, यह राष्ट्र की सुरक्षा की बात है। ये कोई राजनीतिक मामला नहीं है। इस मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। E-20 मामले में भूपेश बघेल ने कहा, अभी तक चाहे केंद्र की सरकार या राज्य की सरकार मिलावट पर करवाई करती थी। अब भाजपा सरकार खुद ही मिलावट कर रही है और सब के जेब में ढाका डालने का काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *