Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

विधायकों को बड़ी राहत, लिपिकीय कार्य के लिए किसी भी जिले में पदस्थ कर्मचारियों को कर सकेंगे अटैच…

रायपुर। साय सरकार ने विधायकों की समस्या को भांपते हुए बड़ी राहत प्रदान की है. विधायक अब अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर में किसी दूसरे जिले में पदस्थ कर्मचारियों को साथ में अटैच कर सकते हैं. इसके पहले विधायकों को केवल अपने विधानसभा क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारियों को ही साथ में अटैच करने की छूट थी.

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में बुधवार को तमाम कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है, जिसमें वर्ष 2019 में सांसदों और विधायकों को सचिवालयीन सहायता के लिए लिपिकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में जारी निर्देश में संशोधन किया गया है.

ताजा निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि विधायकगण राज्य के किसी भी जिले में पदस्थ कर्मचारियों की सेवायें प्राप्त कर सकेंगे. लेकिन राज्य स्तरीय कार्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों को विधायक के साथ अटैच नहीं किया जा सकेगा. यह प्रतिबंध सांसदों के मामले में लागू नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *