Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना हमारा मकसद

रायपुर। रायपुर में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि AICC के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत बस्तर से हुई थी। बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के बाद आज से रायपुर संभाग में प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है।

दीपक बैज ने बताया कि रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज पहला दिन है। इसमें आने वाले समय के लिए ब्लॉक अध्यक्षों को मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद सरकार के खिलाफ लड़ना है और 2028 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना है।

BJP के प्रोपेगेंडा से लड़ने की दी जा रही ट्रेनिंग : बैज

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के छल-कपट और प्रोपेगेंडा से बचाने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झीरम को लेकर सरकार काम कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की पूरी चर्चा है। भाजपा के छल-कपट और प्रोपेगेंडा से कैसे लड़ा जाए, इसी की ट्रेनिंग दी जा रही है।

BJP के टाइम पास वाले बयान पर बैज का पलटवार

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर भाजपा के ‘टाइम पास’ वाले बयान पर दीपक बैज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी बोल रही है कि हम टाइम पास कर रहे हैं, तो उन्हें बाद में पता चलेगा कि हमारे ट्रेनिंग के अंदर हम क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई व्यक्ति हमारे प्रशिक्षण शिविर में आकर एक घंटा बैठ जाए तो उसका शरीर, मन और हृदय परिवर्तन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *