Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कार्यसमिति बैठक में उठा मामला

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की आज अहम बैठक हुई. बैठक में नक्सल उन्मूलन से लेकर देश के विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करने के साथ महिला आरक्षण अधिनियम के लोकसभा में गिरने परपार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस की आलोचना की.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बैठक को लेकर कहा कि पहले बैठकों में कार्यकर्ता अपनी पीड़ा बताते थे, अब भाजपा कार्यसमिति में नक्सल उन्मूलन पर चर्चा हो रही है. बस्तर के मड़ई-मेलों में रंगत लौटी है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया है. भाजपा ने नेतृत्व के लिए आभार जताया है. वहीं बैठक में बस्तर को लेकर बैठक में विस्तृत आंकलन करने की जानकारी देते हुए कहा कि बस्तर बदल रहा है, विकास की नई दिशा मिल रही है.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यसमिति की बैठक पर कहा कि भाजपा की दो दिवसीय बैठक आहूत की गई. कल प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक हुई है, आज भाजपा कार्यसमिति की बैठक जो रही है. बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुआ है. चुनाव में भाजपा की जीत पर जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई. वहीं महिला आरक्षण के लोकसभा में गिरने पर कहा कि कांग्रेस ने विरोध किया है, जिसका खामियाजा कांग्रेस को तो भुगतना पड़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *