Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

यूपी सड़क हादसे के बाद मेदांता में भर्ती भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दिल्ली के गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव यूपी में हुए सड़क हादसे में घायल हुए थे, जिसके बाद झांसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहतर उपचार के लिए आज ही उन्हें झांसी से दिल्ली रेफर किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा कर इलाज की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बागेश्वर धाम से लौटते वक्त हुआ था हादसा

बता दें कि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तरप्रदेश में सड़क हादसे के शिकार हुए थे। हादसा झांसी-ललितपुर हाईवे पर उस समय हुआ था, जब वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। वापसी के दौरान झांसी-ललितपुर मार्ग पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में उनके चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार ट्रक में घुस गई।

हादसे के वक्त किरण देव के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी वाहन में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार में सफर कर रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से किरण सिंह देव को तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इस हादसे में किरण सिंह देव का चालक भी घायल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *