Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

उपचुनाव जीत पर CM साय ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई, कांग्रेस पर साधा निशाना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के ‘भाजपा लाठी के दम पर शासन कर रही है’ बयान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है, इसलिए गलत आरोप लगा रही है. किसी भी तरह के अपराध होने पर उसकी जांच होती है. एक्शन लिया जा रहा है.

उपचुनाव पर बोले मुख्यमंत्री

नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम को लेकर सीएम साय ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि तीन नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष और पार्षदों की जीत हुई है. नवनिर्वाचित उम्मीदवारों और इन चुनावों में पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री साय ने बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *