Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जनगणना-2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रायपुर। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (District Census Handbook-DCHB) तैयार किए जाने के उद्देश्य से आज रेडक्रॉस हॉल, कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला जनगणना हस्त पुस्तिका तैयार करने की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों, आंकड़ों के संकलन, सत्यापन तथा अभिलेखीकरण संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों एवं संसाधनों के प्रभावी नियोजन का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना-2027 के सफल एवं समयबद्ध संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उनके प्रश्नों का समाधान भी किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित सबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *