Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में अधिकतम पंजीयन सुनिश्चित करें – कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिवासी विकास एवं समाज कल्याण विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी पंचायतों में मनरेगा के माध्यम से चल रहे कार्यों एवं मानव दिवस सृजन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रोजगार का लाभ मिले। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, महतारी सदन और लखपति दीदी योजना की प्रगति की समीक्षा की। डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी हितग्राहियों की किश्तों का भुगतान शीघ्र करने तथा किचन गार्डन और किचन शेड के अंतर्गत चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आदिवासी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वर्ष 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में अधिकतम विद्यार्थियों का पंजीयन एवं समय पर आवेदन सुनिश्चित किया जाए। छात्रवृत्ति के समस्त प्रकरणों का संस्था स्तर पर निर्धारित समय-सीमा में परीक्षण एवं स्वीकृति पूर्ण की जाए। जिले के छात्रावासों में प्रवेश की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने रिक्त सीटों पर शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं विभागीय भवन निर्माण के प्रगतिरत कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने तथा सभी विभागीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने को कहा।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित करते हुए पेंशन के भुगतान की जानकारी ली एवं कहा की सभी पेंशनधारियों की आधार सीडिंग सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *