Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय सीमा की बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की समय सीमा बैठक ली। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और जन शिकायतों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने पीजी पोर्टल पर दर्ज सभी प्रकरणों की एक-एक कर जानकारी ली। उन्होंने प्रोजेक्ट समन्वय के कार्यों में अपेक्षित गति नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

कलेक्टर कॉल सेंटर और मुख्यमंत्री जनदर्शन में लंबित आवेदनों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत खाता सुधार के कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ जल्द से जल्द मिले, इसके लिए विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य पूर्ण किया जाए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों के लंबित कार्यों को प्राथमिकता से निपटाएं।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा, अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर, सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *