Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली नगर पालिका निगम एवं नगरीय निकाय की समीक्षा बैठक

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में नगर पालिका निगम के सभी जोन कमिश्नरों एवं नगर पालिका के सीएमओ की समीक्षा बैठक ली।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने को कहा।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की समीक्षा की और सभी लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन एवं जलप्रदाय योजना के कार्यों की भी समीक्षा की गई। पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा नगरीय निकायों में राजस्व वसूली में वृद्धि हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, नगर निगम बिरगांव के आयुक्त युगल किशोर उर्वशा सहित जिला एवं निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *