Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक, बारिश से पहले विद्युत विभाग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि कृषि विभाग के सभी आरएईओ फील्ड में निरंतर जाएं और किसानों को नैनो डीएपी व यूरिया के उपयोग के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें और जिले में इसे एक अभियान के रूप में चलाएं।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा पीएम सूर्यघर योजना का लाभ सभी अधिकारी-कर्मचारी उठाएं एवं सभी अधीनस्थ और आमजनों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके माध्यम से हम बिजली की बचत कर सकते हैं और बिजली उत्पादक भी बन सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि विद्युत विभाग बारिश के पूर्व सभी तैयारी रखें ताकि आम जनता को लंबे समय तक विद्युत अवरोध का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि स्वास्थय विभाग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड अधिक से अधिक बनाएं ताकि इस योजना का हितग्राहियों को लाभ मिले। महिला एवं बाल विकास विभाग से महतारी वंदन योजना के ई-केवायसी एवं कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत सभी आंगनबाड़ी में कार्यकर्ताओं की बैठक लें व कार्य योजना बनाएं।

बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर एवं अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *