Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की फॉलो-अप बैठक

रायपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के विभिन्न विभागों की समय-सीमा फॉलो-अप बैठक ली।

बैठक में कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत खाता सुधार की प्रगति की समीक्षा की और पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।

कलेक्टर ने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए और मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। बैठक में एग्रीस्टैक की प्रगति की भी जानकारी ली गई।

बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर सहित जिले के सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *