Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का औचक निरीक्षण: राशन वितरण में पारदर्शिता और पात्रता सुनिश्चित करने के निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड, बैजनाथ पारा में राशन दुकान का निरीक्षण किया। वहां पर जाकर राशन के स्टॉक का अवलोकन किया साथ ही हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को खाद्यान सामग्री का वितरण सुनिश्चित करें। यह ध्यान रखें कि जिन हितग्राहियों का देहांत हो चुका है या शिफ्ट हो चुके हैं उनका नाम संबंधित सूची से हटाएं। साथ ही जो बीपीएल सूची में हैं उन्हें ही उस कैटेगरी में खाद्यान सामग्री प्रदान करें। कलेक्टर ने कहा कि यह परीक्षण करें कि एक ही परिवार में कोई दो राशन कार्ड का लाभ न ले रहा हो, ऐसा पाए जाने पर उन पर नियमानुसार कार्यवाही करें।

इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *