Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को कलेक्टर ने ससम्मान दी विदाई, किया सारे सत्वों का भुगतान

रायपुर। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट वंदन की शुरूआत की गई है। इसके तहत टाउन हॉल में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आज सेवानिवृत्त होने वाले सभी शासकीय कर्मचारियों को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रीफल, शॉल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही तत्काल उनके सभी सत्वों का आज ही भुगतान किया गया।

आज स्कूल शिक्षा विभाग से 21, स्वास्थ्य विभाग से 03, राजस्व विभाग से 02, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से 02, जल संसाधन विभाग से 11, उच्च शिक्षा विभाग के 07, पशुधन विकास विभाग से 02, वन विभाग से 03, लोक निर्माण विभाग से 02, जेल विभाग से 03, उद्यानिकी विभाग से 01, संस्कृति विभाग से 01 कर्मचारी सहित कुल 68 सेवानिवृत्त हुए।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी शासकीय कर्मचारी सदैव प्रशासन की सेवा करते हैं उनके पूरे सेवाकाल की समाप्ति पर सहसम्मान विदाई हो इसके लिए प्रोजेक्ट वंदन की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि अब से किसी भी विभाग के कर्मचारी रिटायर होंगे, उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि रिटायरमेंट के पश्चात् अपने पेंशन तथा अन्य सत्वों के भुगतान के लिए भटकना पड़ता है, इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन लेकिन जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट सेकेण्ड इनिंग की शुरूआत की गई है। सेवानिवृत्ति के पश्चात् अधिकारी व कर्मचारी अपना समय शिक्षण या अन्य कार्यों देकर सहभागी हो सकते हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, सीएमएचओ डॉ मिथिलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, जिला कोषालय अधिकारी गजानन पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *