Breaking Newsछत्तीसगढ़
रजत राज्योत्सव-2025 की तैयारियों का देर रात कलेक्टर ने किया निरीक्षण
तैयारियां जल्द पूर्ण करने के निर्देश!

डेस्क रिपोर्टर, 28 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने देर रात नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल पहुँचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रवास एवं राज्योत्सव की तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को तेजी से सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन (आईएएस) तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।