Home
🔍
Search
➕
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कांग्रेस और विपक्ष देश में अराजकता पैदा कर रहे: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। कांग्रेस के वोट चोरी अभियान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बेफिजूल का आरोप कांग्रेस लगाती है. अपनी कमजोरी, गिरेबान में झांकने के बजाए कांग्रेस कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठाती है. इससे पता चलता है कि 17 नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस हार मान चुकी है. हार के बहाने ढूंढने का काम कांग्रेस कर रही है.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार को मीडिया से एक बार फिर रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने भूपेश बघेल के सोशल मीडिया पर ‘राहुल गांधी के सामने सबकी लाइन – लेंथ बिगड़ रही है’ पोस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि किसकी लाइन लेंथ बिगड़ रही है, यह देश देख रहा है. किनसे हाथ मिला रहे हैं, गले लग रहे हैं, पर कोई भाव नहीं दे रहा है. जिस नेता के नेतृत्व में कांग्रेस 100 चुनाव हारी है, उसे कौन ही भाव देगा.

घुसपैठियों के पक्ष में कांग्रेस खड़ी

SIR पर भाजपा के कार्टून पोस्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि घुसपैठियों के पक्ष में कांग्रेस खड़ी हो रही है. देश में आजादी के बाद 12 बार SIR हो चुका है. 12 में 10 बार कांग्रेस सरकार रही है. उस समय देश में कहीं हल्ला नहीं हुआ. दरअसल, कांग्रेस SIR को लेकर भ्रम पैदा करना चाहती है. कांग्रेस के खाते में वोट नहीं है तो चोरी होगी कैसे. जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है तो वोट चोरी कैसे होगी.

देश में अराजकता पैदा कर रहे विपक्षी दल

भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल देश में अराजकता पैदा कर रहे हैं. जनता के बीच जाकर विपक्ष के कारनामे को उजागर करने का काम भाजपा कर रही है. जनता के लिए जो मुद्दा नहीं है, उसे लेकर देश को अस्थिर करने का काम कांग्रेस कर रही है. घुसपैठियों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है. जो मतदाता बनने के योग्य नहीं, उन्हें कांग्रेस बचा रही है. विदेशी षड्यंत्र के द्वारा देश को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *