Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

“बस्तर 2.0 ब्लूप्रिंट पर दीपक बैज के सवाल, 22 हजार करोड़ माफी और फंड पर मांगा जवाब”

रायपुर। बस्तर 2.0 के ब्लूप्रिंट पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी से मुलाक़ात कर बस्तर के विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा है. उस ब्लू प्रिंट में राज्य सरकार पर बकाया 22 हजार करोड़ रुपए को माफ करने के लिए लिखे या नहीं. नक्सल मुक्त पंचायतों को एक-एक करोड़ देना है. क्या उस को राशि देने की चर्चा उस ब्लू प्रिंट में है, या नहीं, पहले यह बतायें.

कांग्रेस जिलाध्यक्षों की राजीव भवन में आज अहम बैठक हो रही है. बैठक से पहले पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज समस्त विषयों को लेकर बैठक रखी गई है, जिसमें सभी जिला अध्यक्ष शामिल हैं. जिला अध्यक्षों के साथ बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा कर रणनीति बनाई जाएगी.

चर्चा के दौरान दीपक बैज ने कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं को गद्दार साबित करने में लगे हैं. फ्लाई ओवर और चौड़ीकरण के लिए घमासान बीजेपी नेताओं में मचा है. केदार कश्यप को यह पहले देखना चाहिए. केदार कश्यप को बृजमोहन अग्रवाल से एक बार सलाह लेनी चाहिए. फिर हमारे ऊपर कोई बयान करें.

तनाव मुक्त होने अधिकारियों को 12 दिन की छुट्टी पर दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में काम तो कहीं हो ही नहीं रहा है. पूरी सरकार टाइम पास कर रही है. अधिकारियों पर दबाव है, मानसिक तनाव में हैं. मंत्रियों को 12 दिन का योग करना चाहिए. बंगाल, असम में छुट्टी मनाने गए हैं. अधिकारियों को जिम्मेदारी देनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *