Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

भाजपा की आक्रोश रैली के चलते दोपहर 12 से 6 बजे तक ये रास्ते रहेंगे ब्लॉक, पढ़ें किन वैकल्पिक रास्तों का कर सकते हैं उपयोग

रायपुर। अगर आप भी आज किसी काम से रायपुर के इन प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले हैं, तो हो सकता है आपको भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़े. राजधानी में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिरने के विरोध में भाजपा आक्रोश रैली निकालेगी. इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है. ऐसे में यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है.

बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से निकलने वाली रैली के चलते विभिन्न क्षेत्रों से आवाजाही प्रभावित होगी. इनमें बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होकर सुभाष स्टेडियम तक मार्ग बाधित रहेगा. यातायात पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवायजरी के तहत इंडोर स्टेडियम से गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होकर रैली सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी. इस दौरान भीड़ के चलते दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहेगी. बूढ़ेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होकर बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, श्याम टॉकीज गणेश मंदिर तिराहा से सदानी चौक सदर बाजार, महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम, कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम, बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम, कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक, आकाशवाणी चौक कालीमंदिर से नल घर चौक तक यातायात बाधित रहेगा.

वैकल्पिक मार्ग

यातायात पुलिस ने आम लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है. इसके तहत बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल पुलिस लाइन गेट नेहरू नगर की ओर और कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा, अम्बेडकर चौक होकर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *