सीबीएसई 10वीं में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, स्कूल का नाम किया रोशन

रायपुर। होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कापा रायपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया आयाम स्थापित किया है।
इस वर्ष अक्षरा पटेल ने 98.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। सार्थक केशरवानी ने 96.00 प्रतिशत और ऋषभ मिश्रा ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा यश जैन (94.40%), नमन खंडेलवाल (94.00%), चाहत भल्ला (93.80%), आदित्य पाधी (93.60%), आयश कुमार (93.20%), अर्जु मेहता (92.60%) और प्रयाग दास (92.60%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में यथार्थ पांडेय (91.40%), शिवाक्षी नायक (90.80%), जान्हवी अग्रवाल (90.60%), जाविन राठौड़ (90.40%), शांभवी सिंह (90.40%), प्रिशा वाधेर (90.40%), अम्रीतेश नंदे (90.40%), रयान शर्मा (90.20%), धार्या शर्मा (90.20%), लक्ष्य अजय कवाडे (90.20%), अनन्या जांघेल (90.00%), ग्रेसी छाबलानी (90.00%) और श्रेयश कुमार वर्मा (90.00%) ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
स्कूल के कुल 23 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जो संस्थान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दर्शाता है। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे रायपुर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया है।

