Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर निरस्त, अब अप्रैल में फिर से होगी परीक्षा, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक होने के दावों के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हिंदी पेपर को निरस्त कर दिया है। बता दें कि कक्षा 12वीं का हिंदी पेपर 14 मार्च 2026 को हुआ था। अब फिर से 10 अप्रैल 2026 को हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका आदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी कर दिया है।

बता दें कि NSUI ने सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में 12वीं की हिंदी परीक्षा से पहले कुछ सवाल वायरल होने का दावा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर कराई है, जिसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू करा दी है। इस मामले को लेकर छात्र संगठन NSUI ने भी विरोध जताया था। संगठन ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) का घेराव कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

सोशल मीडिया पर वायरल 12वीं का हिंदी पेपर।

छत्तीसगढ़ माशिमं का आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *