Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

विद्यालयों में आयोजित विशेष शिविर द्वारा विद्यार्थियों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाए गए

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की सुविधा उनके विद्यालय में ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर हसौद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों की शासकीय शालाओं में विशेष शिविर आयोजित किए गए।

शिविर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो सकें।

एसडीएम अभिलाषा पैकरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के अंतर्गत शासकीय विद्यालय गोढ़ी, गनोद एवं कोटराभाठा में करीब 30-30 विद्यार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसी प्रकार शासकीय विद्यालय बड़गांव में 20, चंदखुरी में 30, कोसमखूंटा में 35 तथा गुजरा में 40 प्रमाण पत्र जारी कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए गए। इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर राजस्व के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *